Meta Pixel

दुर्गा पंडालों में चेन चोरों का खेल खत्म : पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को दबोचा, ब्लेड बरामद

Spread the love

बिलासपुर। दुर्गा पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने चोरी करने वाली तीन महिलाओं को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीपारा स्थित दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरती के दौरान चेन चोरी की वारदात
जानकारी के मुताबिक, तेलीपारा के दुर्गा पंडाल में आरती के समय एक महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी गई। चोरी हुई चेन का वजन करीब 14 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आरोपियों के पास से ब्लेड बरामद
पुलिस की कार्रवाई में तीन महिलाएं गिरफ्तार की गईं। इनके कब्जे से चेन चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक अन्य महिला की चेन चोरी करने की बात भी बताई है।

एमसीबी जिले की रहने वाली हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार तीनों महिलाएं एमसीबी जिले के केराडोर की निवासी बताई गई हैं। फिलहाल मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *