Meta Pixel

RSS का भव्य पथ संचलन : पुष्पवर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

Spread the love

राजिम-नवापारा। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोपरा श्यामनगर मंडल, खंड फिंगेश्वर के तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर ग्राम सुरसाबांधा में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनुशासन, संगठन, एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत भवन सुरसाबांधा में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के साथ हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में गीत गाते हुए पथ संचलन किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का अनुशासित स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। ग्राम में पथ संचलन के दौरान समाज के द्वारा पुष्प वर्षा किया गया साथ ही पूरे गांव का वातावरण राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के भाव से ओतप्रोत रहा। 

सामाजिक एकता और सेवा भावना का दिया संदेश
पथ संचलन के पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि शिव दयाल वर्मा ने विजयादशमी पर्व के महत्व, संघ के उद्देश्यों, राष्ट्र निर्माण तथा समाज में संगठन और सेवा भावना की आवश्यकता पर विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भूपेंद्र सोनी नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के उपाध्यक्ष, ने अपने विचार रखे। उन्होंने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक मानिक साहू, श्याम सुंदर साहू, महेंद्र साहू, दुकालू यादव, कौशल साहू, लोकेश साहू, चंद्रहास साहू, पप्पू वर्मा, योगेश्वर साहू, योगेश साहू, गणेश साहू धर्मेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, सतीश साहू, युगल वर्मा, सागर साहू, ताम्रध्वज साहू, खोमेश्वर साहू, उज्जवल साहू, रोशन साहू का सहयोग रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन ग्राम सुरसाबांधा में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *