Meta Pixel

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजामआरंग-राजिम मार्ग पर हुआ हादसा

Spread the love

आरंग-भिलाई मुख्य मार्ग पर आजसुबह हाइवा की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरंग-राजिम (नयापारा) मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। मृतक की पहचान मनोज धीवर (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज सुबह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सड़क पर हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की।

तहसीलदार और पुलिस मौके पर मौजूद

चक्काजाम की सूचना पर आरंग तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया जा रहा है।

किसान नेता बोले- परिवार को मिले अंतरिम राहत

मौके पर मौजूद किसान नेता परसनाथ साहू ने दैनिक भास्कर को बताया कि मनोज सुबह करीब 6:30 बजे तालाब जा रहे थे, तभी हाइवा चालक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को तत्काल अंतरिम राहत के तौर पर आर्थिक सहायता दी जाए।

प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म हो रहा जाम

हादसे की सूचना पर आरंग तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों को समझाइश देने और उनकी मांगों पर चर्चा के बाद चक्काजाम खत्म होने की स्थिति में है। जाम के चलते कुछ समय तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *