भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को विगत दिनों आयोजित शिरोमणि पुरस्कार समारोह में कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को विशेष पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (ओर हैंडलिंग प्लांट) श्री आर. बी. गहरवार ने की।
इसी क्रम में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए ओर हैंडलिंग प्लांट के ऑपरेशन अनुभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री जे. के. ब्राम्हे तथा मैकेनिकल अनुभाग से जूनियर इंजीनियर एसोसिएट श्री अजय सोरेन, इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री दुर्गेश कुमार गोंड एवं जूनियर इंजीनियर एसोसिएट श्री नवीन को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओर हैंडलिंग प्लांट-बी) श्री ए. आर. मंडल, महाप्रबंधक (ओर हैंडलिंग प्लांट) श्री अजित कुजूर व श्री मनीष सिंग एवं उप महाप्रबंधक (ओर हैंडलिंग प्लांट) श्री प्रशांत जैन ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की ।
कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन-एसपीज एवं ओएचपी) श्री गिरीश मढ़ारिया द्वारा किया गया।