Meta Pixel

कुम्हारी के बंद कमरे में मिली दो भाइयों की सड़ी हुई लाश ! खौफनाक मौत का मंजर ! हत्या,आत्महत्या और नशे पर उलझन..!

Spread the love

दुर्ग जिले में हारून ग्रीन्स कॉलोनी के एक घर में दो लगे भाइयों की सड़ी-गली हालत में लाशें मिली हैं। कॉलोनी के लोगों को जब दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था, लिहाजा दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर दोनों भाइयों के शव पड़े थे। कुम्हारी पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। कुम्हारी पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम 6.30 बजे फोन आया था कि कॉलोनी के एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां 2 सगे भाइयों सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा के शव सड़े-गले हालत में पड़े थे। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

मकान से दुर्गंध आई तब लोगों को हुआ शक

पूछताछ में कॉलोनीवासियों ने बताया कि दोनों भाइयों को पिछले 2 दिन से किसी ने नहीं देखा था। आसपास के लोगों को उनके मकान से जब दुर्गंध आई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुधांशु और हिमांशु के परिजनों को बुलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसी कॉलोनी में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं।

नशे के आदी थे दोनों भाई

पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद से दोनों भाई काफी सदमे में थे। दोनों काम पर भी ध्यान नहीं देते थे और शराब पीने के आदी हो गए थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों ने मकान में बैठकर शराब पी और अधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई।

पुलिस ने कहा कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *