Meta Pixel

सीओए चुनाव:ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री साय महासचिव सिसोदिया समेत 32 पद निर्विरोध…!!

Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन (सीओए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में विशेष आमसभा बुलाई गई, जिसमें 32 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नई कार्यकारिणी चार साल के लिए संघ का कार्यभार संभालेगी। सीएम साय कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने लगातार प्रयास हो रहे हैं। यदि ओलिंपिक संघ का एक-एक पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम करे तो, हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगे।

ये है नई कार्यकारिणी

{अध्यक्ष: सीएम विष्णुदेव साय (तीरंदाजी) {महासचिव: विक्रम सिंह सिसोदिया (बैडमिंटन) {कोषाध्यक्ष: संजय मिश्रा (बैडमिंटन) {उपाध्यक्ष: बृजमोहन अग्रवाल (स्वीमिंग), विजय बघेल (वेटलिफ्टिंग), केदार कश्यप(रग्बी), हिमांशु द्विवेदी (साइक्लिंग), गजराज पगारिया (बिलियर्ड्स स्नूकर), संजय पिल्ले (वुशू), कैलाश मुरारका (तीरंदाजी), शरद शुक्ला (टेबल टेनिस), रमेश श्रीवास्तव(रोइंग), सुनील अग्रवाल (फेंसिंग)।

{संयुक्त सचिव: मोहम्मद अकरम ख ान(वॉलीबॉल), प्रशांत रघुवंशी(कयाकिंग-कैनोइंग), आर. राजेंद्रन(बॉक्सिंग), साई राम जाखड़(स्वीमिंग), समीर खान(हैंडबॉल), मनीष श्रीवास्तव(हॉकी), मनोज अग्रवाल(ट्राईथलॉन)। {कार्यकारिणी सदस्य: विजय अग्रवाल(रोइंग), मोहन लाल(फुटबॉल), अवतार सिंह जुनेजा(टेनिस), प्रशांत राय(कुश्ती) , उमेश सिंह ठाकुर(बास्केटबॉल), अमरनाथ सिंह(एथलेटिक्स), उज्जवल दीपक(स्क्वैश), प्रमोद सिंह ठाकुर(पैंथालॉन), उदय प्रताप सिंह(शूटिंग), अतुल शुक्ला(जिला ओलिंपिक संघ), रामपुरी गोस्वामी(बिलासपुर जिला ओलिंपिक), आशीष यादव(दंतेवाड़ा जिला ओलिंपिक संघ)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *