Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 7 साल की बच्ची को रेपकर मार डाला:पत्थर से कुचलकर रेलवे-ट्रैक पर फेंकी लाश; हाईकोर्ट ने फांसी को उम्र कैद में बदला..!

Spread the love

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची से रेप कर उसे मार डाला। बच्ची के सिर को पत्थर से कुचलकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस केस में दोषी को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने उम्र कैद में बदल दिया है।

केस की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच में हुई। इस दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि घटना भयानक और दर्दनाक है। ये जघन्य अपराध तो है पर इसे रेयर ऑफ रेयरेस्ट की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने दुष्कर्म और हत्या के दोषी दीपक बघेल की अपील को स्वीकार कर फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 फरवरी 2021 की रात करीब 8.30 बजे पड़ोसी दीपक बघेल झांकी दिखाने के बहाने अपने साथ बच्ची को ले गया था। बच्ची के साथ उसका 5 साल का भाई भी था। इस दौरान भाई को झांकी समारोह में छोड़कर दीपक बच्ची को अपने साथ रेलवे ट्रैक के किनारे ले गया।

इस दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया। फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर कुचल दिया। हत्या के बाद लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन गुजरने के कारण बच्ची की लाश क्षत-विक्षत हो गई थी।

पुलिस ने दीपक बघेल को गिरफ्तार किया

दुष्कर्म और हत्या के केस में पुलिस ने दीपक बघेल के खिलाफ धारा 363, 366, 376 2एफ, 376 (2) (1), 302 और 201 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तारी की गई। फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पुलिस ने दीपक बघेल के खिलाफ चालान पेश किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दीपक को दी फांसी की सजा

पुलिस की चार्जशीट पेश होने के बाद फास्ट-ट्रैक कोर्ट में गवाहों का बयान दर्ज किया गया। नाबालिग बच्ची के साथ हुई हत्याकांड का ट्रायल महज 8 महीने में ही पूरा कर लिया गया। एफटीसी ने दीपक बघेल पर दोष सिद्ध किया। एफटीसी ने इस अपराध को रेयर ऑफ रेयरेस्ट श्रेणी का माना। रेपिस्ट दीपक बघेल को फांसी की सजा सुनाई गई।

1. रायपुर में 46 साल बाद मौत की सजा: मासूम को जिंदा जलाया, बच्चे की मां से था एकतरफा इश्क; कोर्ट बोला-समाज में रहने लायक नहीं

किडनैप कर मासूम की हत्या के दोषी पंचराम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

रायपुर के उरला इलाके में ढाई साल पहले 4 साल के बच्चे को किडनैप कर जिंदा जलाने के दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। पंचराम मासूम की मां से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन हर्ष की मां उससे बातचीत भी नहीं करती थी। महिला को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। रायपुर में 46 साल बाद किसी को मौत की सजा सुनाई गई है। 

2. रायपुर में हर तीसरे दिन मर्डर और दूसरे दिन रेप:80 दिन में 23 हत्या और 40 बलात्कार; शूटर्स ने जेल के बाहर मारी गोली

रायपुर में क्राइम ग्राफ रेड अलर्ट पर है। हर तीसरे दिन हत्या और दूसरे दिन रेप की वारदात हो रही है। 80 दिन में अलग-अलग अपराध के 2000 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। इनमें 23 हत्या और 40 बलात्कार समेत अन्य अपराध हैं। हाल ही में एक युवक को जेल के बाहर गोली मार दी गई। वहीं एक को जिंदा जला दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *