रायपुर। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने कस्टमर्स और मैकेनिक्स के लिए बड़ी घोषणा की है। अब ओला स्कूटर और ई-बाइक मालिक सीधे कंपनी की ऑफिशियल ऐप और वेबसाइट से ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स खरीद पाएंगे। कंपनी के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नई सर्विस की जानकारी साझा की।
क्या है हाइपर सर्विस?
अग्रवाल ने बताया कि इस पहल के तहत ओला अपने जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और ट्रेनिंग मॉड्यूल को आम ग्राहकों के साथ-साथ इंडिपेंडेंट गैरेज, फ्लीट ऑपरेटर्स और लोकल मैकेनिक्स तक पहुंचा रही है।
-
इसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा।
-
हर ग्राहक को सर्टिफाइड और हाई-क्वालिटी पार्ट्स मिलेंगे।
-
लोकल मैकेनिक्स भी ओला के आधिकारिक टूल्स और सिस्टम से लैस हो सकेंगे।
हाइपर सर्विस के चरण
-
पहला चरण: कंपनी ने एप और वेबसाइट पर जरूरी स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध करा दिए हैं।
-
दूसरा चरण: इस तिमाही के अंत तक डायग्नोस्टिक टूल्स और टेक्नीशियन सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
इंडिपेंडेंट मैकेनिक्स को कैसे मिलेगा फायदा?
-
स्किल डेवलपमेंट: ओला के ट्रेनिंग मॉड्यूल से EV टेक्नोलॉजी और गाड़ियों की सर्विसिंग का ज्ञान मिलेगा।
-
सर्टिफिकेशन: ओला का प्रमाणपत्र हासिल कर मैकेनिक अपनी विश्वसनीयता और रोजगार के अवसर बढ़ा सकेंगे।
-
नई कमाई का जरिया: असली पार्ट्स और टूल्स मिलने से लोकल मैकेनिक्स EV सर्विसिंग कर पाएंगे, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।
कंपनी के लिए फायदे
-
राजस्व में बढ़ोतरी: हाई मार्जिन वाले स्पेयर पार्ट्स और एसेसरीज बिजनेस को सीधे बढ़ावा मिलेगा।
-
स्केलेबल मॉडल: डायरेक्ट-टू-कस्टमर सप्लाई चेन से ज्यादा वॉल्यूम और मुनाफा मिलेगा।
-
‘इंडिया इनसाइड’ स्ट्रैटेजी: बैटरी, सॉफ्टवेयर और अब आफ्टर-सेल्स सर्विस पूरी तरह भारत में तैयार और स्केल की जा रही है।
ओला हाइपर सर्विस से जुड़े 6 अहम सवाल
1. ओला हाइपर सर्विस प्लेटफॉर्म क्या है?
ये ओला की नई ओपन पहल है, जिसके तहत असली स्पेयर पार्ट्स, डायग्नोस्टिक टूल्स और ट्रेनिंग सभी के लिए उपलब्ध होंगे।
2. पार्ट्स कैसे खरीदें?
ग्राहक सीधे ओला की वेबसाइट और ऐप से जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स खरीद सकते हैं।
3. किन्हें फायदा मिलेगा?
ओला कस्टमर्स, इंडिपेंडेंट मैकेनिक्स, फ्लीट ऑपरेटर्स और गैरेज मालिक सभी इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं।
4. ‘सर्विस फ्रीडम’ का मतलब क्या है?
ग्राहक अपनी पसंद के किसी भी गैरेज से सर्विस करवा सकते हैं, बशर्ते वहां ओला के असली पार्ट्स का इस्तेमाल हो।
5. मैकेनिक्स को क्या फायदा होगा?
उन्हें ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन, EV स्किल्स और असली पार्ट्स-टूल्स मिलेंगे, जिससे उनकी कमाई बढ़ेगी।
6. डायग्नोस्टिक टूल्स कब मिलेंगे?
इस तिमाही के आखिर तक कंपनी इन्हें लॉन्च कर देगी, साथ ही टेक्नीशियन सर्टिफिकेशन भी शुरू होगा।