Meta Pixel

बीएसपी द्वारा आयोजित खुली संगीत एवं नृत्य स्पर्धा–2025 का शुभारंभ

Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय खुली संगीत एवं नृत्य स्पर्धा–2025 का उद्घाटन दिनांक 22 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर में हुआ। उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (एचआर–नॉन वर्क्स) श्री जे. एन. ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री अभिजीत भौमिक एवं प्रसिद्ध सगीतकगण श्री प्रभंजय चतुर्वेदी, श्री पी. टी. उल्लास कुमार, श्री दुष्यंत हरमुख, श्री सरजीत चक्रवर्ती सहित श्री भालचंद्र शेगेकर की उपस्थिति रही, जिनके सक्रिय सहयोग एवं विशेष योगदान से इस प्रतिष्ठित स्पर्धा का आयोजन संभव हो पाया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागी, विभागीय कार्यकर्ता एवं संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री संदीप माथुर ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र सदैव कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए मंच प्रदान करता रहा है और प्रतिभागियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

स्पर्धा के प्रथम दिवस गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत कर्नाटक शास्त्रीय संगीत श्रेणी के जूनियर वर्ग के कलाकारों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रथम दिवस की गायन प्रतियोगिता में निर्णायक श्रीमती जय श्री रविशंकर एवं श्री आर. राजेश रहे। यह पाँच दिवसीय खुली संगीत एवं नृत्य स्पर्धा 26 दिसंबर 2025 को संपन्न होगी। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ श्री सुप्रियो सेन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *