Meta Pixel

कैलिफ़ोर्निया बादाम: छोटे नट्स में छुपी बड़ी सेहत, रोज़ाना अपनाने पर दिखता है असर

Spread the love

कैलिफ़ोर्निया बादाम केवल स्वाद का साधन नहीं, बल्कि सेहत का भरोसेमंद साथी भी माने जाते हैं। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार रोज़ाना मुट्ठी भर बादाम खाने की आदत शरीर को स्थिर ऊर्जा देती है, इम्यूनिटी को मज़बूती मिलती है और दिनभर मानसिक ताजगी बनी रहती है। यही वजह है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इन्हें अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना रहे हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर कैलिफ़ोर्निया बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स की संतुलित मात्रा पाई जाती है। ये दिल की सेहत को सपोर्ट करते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं। डायटिशियन Ritika Samaddar के अनुसार, रोज़ाना सीमित मात्रा में बादाम का सेवन वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकता है, क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है।

त्वचा और बालों की सेहत के लिहाज़ से भी बादाम बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद विटामिन E त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने और बालों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद में बादाम को ‘बल्य’ यानी शरीर की शक्ति और सहनशक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। आयुर्वेद विशेषज्ञ Dr. Madhumita Krishnan के मुताबिक, नियमित सेवन से शरीर की ऊर्जा और रिकवरी क्षमता बेहतर होती है।

मौसम के लिहाज़ से भी बादाम का सेवन खास माना जाता है। सर्दियों और शुरुआती वसंत में यह वात दोष को संतुलित करने, पाचन सुधारने और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं। इन्हें भिगोकर सुबह खाना हो, चटनी या मिठाइयों में मिलाना हो या सीधे स्नैक की तरह लेना—हर रूप में इसके फायदे बरकरार रहते हैं।

न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट Sheela Krishnaswamy का कहना है कि रोज़ाना एक मुट्ठी बादाम खाना एक आसान, प्राकृतिक और टिकाऊ हेल्दी आदत है। यह न सिर्फ शरीर को ज़रूरी पोषण देता है, बल्कि संतुलित खान-पान की दिनचर्या बनाने में भी मदद करता है।

विशेषज्ञों की राय में, दिन की शुरुआत बादाम से करने पर ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है। इसके साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क की कार्यक्षमता और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में भी सहायक भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *