भारतीय दोपहिया बाजार में Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने लोकप्रिय 125cc सेगमेंट को और आकर्षक बनाते हुए दो नए स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने यूथ-फोकस्ड स्कूटर Honda Dio 125 का X-Edition और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक Honda Shine 125 का Limited Edition पेश किया है। नए एडिशन खास तौर पर युवा राइडर्स और रोज़ाना सफर करने वालों की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Dio 125 X-Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹87,733 रखी गई है, जबकि Shine 125 Limited Edition ₹86,211 में उपलब्ध है।
Dio 125 X-Edition को होंडा ने बोल्ड, एनर्जेटिक और यूथफुल पहचान के साथ उतारा है। इसके बॉडी पैनल्स पर एक्सक्लूसिव X-Edition ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो स्कूटर को अलग ही स्टांस देते हैं। ड्यूल-टोन कलर स्कीम में Pearl Deep Ground Grey और Pearl Siren Blue का कॉम्बिनेशन साइबर ड्रिफ्ट थीम से प्रेरित है, जिससे लुक और भी फ्यूचरिस्टिक लगता है। Mat Frash फिनिश वाले अलॉय व्हील्स और साइड पर लगे X-Edition डेकल्स इस स्कूटर के “X-फैक्टर” को उभारते हैं। कुल मिलाकर यह एडिशन Gen-Z और यंग वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्टाइल और पहचान का पैकेज है।
वहीं Shine 125 Limited Edition अपनी क्लीन, मिनिमल और टाइमलेस अपील के साथ सामने आई है। इसमें वही भरोसेमंद 125cc इंजन मिलता है, लेकिन नए प्रीमियम ग्राफिक्स बाइक को ज्यादा रिफाइंड बनाते हैं। Pearl Siren Blue कलर में उपलब्ध यह एडिशन pyrite brown फिनिश वाले अलॉय व्हील्स के साथ आता है, जो इसके क्लासिक और प्रीमियम कैरेक्टर को मजबूत करते हैं। “क्लीन सरफेस” डिजाइन सादगी और फंक्शनैलिटी को प्राथमिकता देता है—यही वजह है कि Shine रोज़मर्रा के कम्यूटरों की पहली पसंद बनी हुई है।
दोनों नए स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इन्हें होंडा की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, Dio 125 X-Edition में जहां Gen-Z डिजाइन टीम की बोल्ड सोच झलकती है, वहीं Shine 125 Limited Edition क्लीन और टाइमलेस डिजाइन फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है। इन लॉन्च के साथ होंडा का मकसद स्टाइल, कम्फर्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का ऐसा संतुलन देना है, जो 125cc सेगमेंट में उसकी पकड़ और मजबूत करे।