‘कॉफी विद करण’ में कंगना का खुलासा: अक्षय खन्ना ने किया था इग्नोर?

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता Akshaye Khanna इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया है, जिसमें Kangana Ranaut ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश का दिलचस्प किस्सा सुनाया था।

यह वीडियो साल 2010 का है, जब कंगना रनौत, अनिल कपूर और संजय दत्त, Koffee with Karan में पहुंचे थे। शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने कंगना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से फ्लर्ट किया और सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस सवाल पर कंगना ने मुस्कुराते हुए अक्षय खन्ना का नाम लिया, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

कंगना ने बताया कि उन्होंने अक्षय से बातचीत की कोशिश की और हल्का-फुल्का फ्लर्ट भी किया, लेकिन उन्हें कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनके शब्दों में, “उन्होंने कभी मुझसे बात ही नहीं की।” इस पर अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अक्षय उनसे तो अच्छे से बात करते हैं।

गौरतलब है कि कंगना और अक्षय खन्ना 2010 में अनीस बज्मी की फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन दोनों की जोड़ी चर्चा में रही।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं कंगना रनौत अभिनय के साथ-साथ सक्रिय राजनीति में भी व्यस्त हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *