Meta Pixel

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा, अब वेस्टइंडीज की बारी; सेमीफाइनल से एक जीत दूर, अभिषेक-पंड्या चमके

Spread the love

चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत के साथ भारत नॉकआउट चरण से सिर्फ एक कदम दूर पहुंच गया है।
साथ ही सुपर-8 ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टॉस के बाद भारत की आक्रामक शुरुआत
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, उनका यह फैसला भारतीय बल्लेबाजों के सामने भारी पड़ गया।

ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया।

अभिषेक-पांड्या की फिफ्टी से रिकॉर्ड स्कोर
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हार्दिक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है। अगर टीम अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो नॉकआउट में जगह पक्की हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *