अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग में साउथ इंडस्ट्री का जमावड़ा, रामचरण से लेकर नानी तक पहुंचे सितारे

Spread the love

साउथ सिनेमा में इन दिनों जश्न का माहौल है। ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि मुख्य समारोह से पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक भव्य प्री-वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हुए।

अल्लू शिरीष ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तारीख साझा की थी और बताया था कि 2 मार्च को इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए खास रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, देर रात हैदराबाद में यह प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित हुआ, जहां सितारों का मेला लग गया।

अल्लू अर्जुन ने संभाली मेजबानी

प्री-वेडिंग रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन खुद मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी सितारों से मुलाकात की और कई जगह ‘पुष्पा’ का अपना सिग्नेचर स्टाइल भी दोहराया, जिसे देखकर फैंस और पैपराजी उत्साहित हो गए।

इस दौरान मशहूर निर्देशक एटली और दिग्गज कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी समारोह में मौजूद रहे। दोनों को अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत करते देखा गया।

सितारों की चमक से सजा समारोह

इस खास शाम में रामचरण स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। उनके अलावा रवि तेजा और नानी भी नजर आए।

साथ ही तेलुगु सिनेमा के दिग्गज बालकृष्ण नंदमूरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी इस जश्न में शामिल हुईं, जिससे समारोह की रौनक और बढ़ गई।

अल्लू अर्जुन की पत्नी के लुक ने भी सबका ध्यान खींचा। उनके बेटे का स्वैग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन को मिला आशीर्वाद

स्टेज पर अल्लू शिरीष अपनी होने वाली पत्नी नयनिका के साथ मौजूद रहे। इंडस्ट्री के सितारों ने मंच पर पहुंचकर इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। दोनों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मुख्य शादी समारोह 6 मार्च को होने वाला है, लेकिन प्री-वेडिंग रिसेप्शन ने ही इस शादी को साउथ इंडस्ट्री का बड़ा इवेंट बना दिया है। अब फैंस को इंतजार है कि शादी के दिन कौन-कौन से बड़े सितारे इस जश्न में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *