UCEED-CEED 2026 का रिजल्ट जारी, IIT बॉम्बे ने घोषित किए नतीजे; ऐसे देखें स्कोर और रैंक

Spread the love

डिजाइन क्षेत्र में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UCEED 2026 और CEED 2026 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम देख सकते हैं।

इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन IIT Bombay द्वारा किया जाता है। उम्मीदवार uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

संस्थान के अनुसार यूसीईईडी 2026 का स्कोरकार्ड 10 मार्च को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे 31 जुलाई 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड की कोई हार्ड कॉपी डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को इसे वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

इस वर्ष यूसीईईडी परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था। परीक्षा के बाद 28 जनवरी को इसकी फाइनल आंसर की जारी की गई थी। अब जारी किए गए परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को कॉमन मेरिट रैंक यानी ऑल इंडिया रैंक दी जाएगी। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के पार्ट-A और पार्ट-B में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

हालांकि परीक्षा पास करने और रैंक प्राप्त करने के बाद भी उम्मीदवारों को सीधे प्रवेश नहीं मिलता है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को संयुक्त सीट आवंटन यानी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से बी.डेस (Bachelor of Design) कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

काउंसलिंग के जरिए देश के कई प्रमुख संस्थानों में सीटें उपलब्ध होती हैं। इनमें IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Hyderabad, IIT Roorkee और IIITDM Jabalpur जैसे संस्थान शामिल हैं।

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “UCEED 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार का स्कोर, रैंक और अन्य विवरण दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *