स्मार्टफोन कंपनी TECNO ने अपनी CAMON सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन TECNO CAMON 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर मोबाइल फोटोग्राफी, एडवांस AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। यह स्मार्टफोन हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, बड़े बैटरी बैकअप और कई स्मार्ट AI टूल्स के साथ आता है।
इस फोन में MediaTek का MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो 4-नैनोमीटर प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पावर एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे फोन स्मूथ और तेज काम करता है।
फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव ज्यादा स्मूथ हो जाता है। इसमें ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करती है।
बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है और कम समय में तेजी से चार्ज भी हो जाती है।
फोन में कई एडवांस AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें अपग्रेडेड Ella स्मार्ट असिस्टेंट, AI Image-to-Video जनरेटर, 3D PhotoSpace और AI LightMaster 2.0 जैसे टूल्स शामिल हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में कंपनी ने 3 बड़े Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा यूजर्स को तीन साल तक हर साल 50GB TECNO क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा।
डिजाइन और सुरक्षा के लिहाज से भी यह फोन काफी मजबूत बनाया गया है। इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी, धूल और हाई-प्रेशर वाटर जेट से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810 मिलिट्री सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसे ड्रॉप और शॉक जैसे टेस्ट में भी मजबूत साबित करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो लेने में सक्षम है। इसके साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लैंडस्केप और ग्रुप फोटो के लिए उपयोगी है।
कैमरा में कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे AI 60x SuperZoom, Super-Zoom FlashSnap और Live Photo मोड। इसके अलावा इसमें Underwater Photography फीचर भी दिया गया है, जिससे पानी के अंदर भी तस्वीरें ली जा सकती हैं।
कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को DXOMARK पर कैमरा के लिए 146 का स्कोर मिला है, जो 600 डॉलर से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में इसे 142 का स्कोर प्राप्त हुआ है।