सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मार्केटिंग एवं बिजनेस प्लानिंग विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिनांक 18 मार्च, 2026 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सी एंड आईटी विभाग द्वारा एम एंड बीपी विभाग के प्रमुख प्रणालियों के उन्नयन में दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग एवं समन्वित प्रयासों की सराहना की गई। इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार तथा ग्राहक सेवा को सुदृढ़ करना रहा।
इन डिजिटल पहलों के अंतर्गत डिलीवरी ऑर्डर वितरण प्रणाली का स्वचालन किया गया, जिसके तहत अब डीओ सीधे ब्रांच मैनेजरों एवं एसआरएम कार्यालय को प्रेषित किए जायेंगे, जिससे क्षेत्रीय हितधारकों को आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध होगा। वहीँ एरिया पास रिक्वेस्ट सिस्टम (एपीआरएस) को मोबाइल अनुकूल बनाते हुए इसमें सुधार किया गया है, जिससे कार्य निष्पादन में समय की बचत एवं प्रक्रियाओं में सुगमता आई है। इसके अतिरिक्त आधार से जुड़े यूनिक प्रतिनिधि आईडी के माध्यम से डुप्लीकेसी समाप्त की गई है तथा नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया गया है।
इन डिजिटल हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि, त्रुटियों में कमी, समय की बचत एवं समग्र संचालन में सुचारूता प्राप्त हुई है। इन पहलों को हितधारकों द्वारा भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, जिससे एम एंड बीपी विभाग की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इन पहलों को कार्यान्वित करने में उप प्रबंधक (मार्केटिंग) श्री शैलेश दुबे, सहायक महाप्रबंधक (मार्केटिंग) श्री अजय तिवारी, महाप्रबंधक (मार्केटिंग) सुश्री शुभा बंछोर, सहायक महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री रितेश अवधिया, उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सुश्री दीपमाला, उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सुश्री निधि चंद्राकर एवं महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सुश्री मंजू जैकब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन प्रयासों को महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सुश्री नीना जायसवाल, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्री अजय सचदेव एवं महाप्रबंधक (मार्केटिंग) सुश्री चैताली दास के मार्गदर्शन तथा मुख्य महाप्रबंधक (मार्केटिंग) श्री पी. सुब्बा राव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं बिजनेस प्लानिंग विभाग) सुश्री शुभा बंछोर द्वारा किया गया।