Meta Pixel

राज्यपाल दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर के पास दिखा भालू,VIDEO : धमतरी में रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी

Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भालू कलेक्ट्रेट परिसर के पास रिहायशी इलाकों से होते हुए पहुंच गया। यह घटना राज्यपाल के जिले के दौरे से ठीक पहले हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। भालू को सबसे पहले रुद्री इलाके में देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखते ही अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। भालू बाद में कलेक्ट्रेट के पास झाड़ियों में जा घुसा। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। भालू को रेस्क्यू करने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल भालू झाड़ियों में छिपा हुआ है और उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

पानी की तलाश में पहुंचा

मौके पर थाना प्रभारी अमित सिंह, वन विभाग के एसडीओ मनोज विश्वकर्मा और उड़न दस्ता प्रभारी हेमा नाग मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि भालू पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर आ गया था।

कलेक्ट्रेट में राज्यपाल लेंगे बैठक

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्यपाल का धमतरी कलेक्ट्रेट में दौरा प्रस्तावित है। राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिस स्थान पर भालू झाड़ियों में छिपा है, वहां से कलेक्ट्रेट की दूरी लगभग 100 मीटर है और राज्यपाल इसी मार्ग से गुजरेंगे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सड़क के पास रुकने से रोका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *