Meta Pixel

बेखौफ चोर ने कोर्ट से उड़ाई बाइक : पार्किंग में खड़ी पल्सर को धकेलकर लेजाते CCTV में हुआ कैद, देखिए video

Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब न्यायालय परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। जिला न्यायालय के पार्किंग स्थल से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर बंद बाइक को धकेलते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है।

पार्किंग से पार हुई पल्सर बाइक
जानकारी के अनुसार, एक वकील के मुंशी ने अपनी नीले रंग की पल्सर NS 160 सीसी बाइक न्यायालय परिसर के पार्किंग स्थल में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक बाइक को पैर से धकेलते हुए पार्किंग से बाहर ले जाता दिखाई दिया।

CCTV फुटेज आया सामने
सामने आए फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि, आरोपी बंद बाइक पर बैठकर उसे धीरे-धीरे धकेलते हुए ले जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोतवाली थाना से महज 30 मीटर दूर वारदात
हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह घटना कोतवाली थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर हुई। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *