Meta Pixel

दंतैल हाथी का आतंक : बुजुर्ग महिला को कुचला, झोपड़ी में अकेले रहती थी मृतका

Spread the love

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में देवगढ़ वन परिक्षेत्र के शेराडाँड़ जंगल में एक दंतैल हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

झोपड़ी में अकेले रह रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक मृतका सन बसिया (56) जंगल में झोपड़ी बनाकर रहती थी। वह पशुपालन और खेती के सहारे अपना जीवन चला रही थी। करीब तीन महीने पहले उसके पति का निधन हो चुका था, जिसके बाद भी वह अकेले जंगल में रह रही थी।

देर रात हाथी ने किया हमला
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात दंतैल हाथी जंगल की ओर से पहुँचा और महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर मिले हाथी के पैरों के निशान
वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर हाथी के पैरों के निशान मिले हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी गुरुघासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भटककर इस इलाके में पहुँचा होगा।

पुलिस और वन विभाग ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुँचा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों को दी गई तत्काल सहायता
वन विभाग ने मृतका के पुत्र को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। वहीं विभाग की टीम इलाके में हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

7 बजे आया फोन
बंसत (मृतका का पुत्र) ने बताया कि मछली मारने गए लोगों ने बताया कि झोपड़ी में रहने वाली औरत को हाथी ने कुचल दिया है, सुबह 7 बजे ही फोन आ गया था फिर हम लोग माँ के पास पहुँच गए।

SDO ने की जनता से अपील
SDO संतोष पांडेय ने कहा कि 15 से 20 किमी के क्षेत्र में ये घटना हुई है। लोगो से अपील है कि दंतैल हाथी अपने दल से बिछड़ गया है, तो जंगल की ओर ना जाए घर पर रहे, सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *