भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी खतरे में है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि BCCI अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए नेतृत्व की दिशा में सोच रहा है।