रायपुर – मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है। नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली एवं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आंधी के दौरान क्या करें और क्या न करें
• करें
- वाहन धीमी गति से चलाएं और कारों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें।
- मौसम से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखें।
- आसपास की ढीली वस्तुओं, टिन, प्लास्टिक, बैनर या घरेलू सामान को सुरक्षित करें ताकि वे हवा में उड़कर नुकसान न पहुंचाएं।
• न करें
- पेड़ों के नीचे खड़े न हों और न ही वहां शरण लें।
- किसी भी बाहरी गतिविधि, निर्माण कार्य या यात्रा को आवश्यक हो तो स्थगित करें।
- नदी, तालाब, झील या किसी भी जल निकाय के पास न जाएं।