Meta Pixel

मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज़ : महापौर के चाय ठेले पर पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं संग ली चाय की चुस्की

Spread the love

रायगढ़ – सीएम विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने रायगढ़ दौरे के दौरान ऐसा अंदाज़ दिखाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों नेता अचानक महापौर जीवर्धन चौहान के चाय ठेले पर पहुंच गए, जहां कुछ देर के लिए राजनीतिक माहौल पूरी तरह चाय चर्चा में बदल गया।

महापौर ने खुद बनाई चाय
महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने ठेले पर खुद चाय तैयार की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को अपने हाथों से चाय परोसी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेहद सहज अंदाज़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लीं।

अचानक पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री के अचानक चाय ठेले पर पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

सादगी और जनसंपर्क का दिखा संदेश
सीएम साय का यह अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया। आम लोगों के बीच बैठकर चाय पीने और कार्यकर्ताओं से सहज बातचीत करने को भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क और सादगी का संदेश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *