टेक कंपनी OnePlus ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दिसंबर 2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इसकी कीमत सीधे 7 हजार रुपए बढ़ाकर 54,999 रुपए कर दी गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद फोन की डिमांड बनी हुई है, क्योंकि इसमें हाई-एंड प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
वनप्लस 15R अब दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 54,999 रुपए में मिलेगा, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़कर 59,999 रुपए हो गई है। पहले यही मॉडल क्रमशः 47,999 और 52,999 रुपए में उपलब्ध थे।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है और हैवी गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 830 GPU और 360 डिग्री क्रेयो वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फास्ट डेटा ट्रांसफर और स्मूद परफॉर्मेंस में मदद करती है। इसके अलावा फोन में NFC, Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी के मामले में भी कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है। वनप्लस 15R में 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो अब तक वनप्लस के किसी भी फोन में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इसे चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 4 साल बाद भी 80% से ज्यादा हेल्थ बनाए रखेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में नाइट मोड, क्लियर बर्स्ट और अल्ट्रा क्लीयर जैसे कई AI बेस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 165Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह स्क्रीन TUV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफाइड है, जो आंखों को कम नुकसान पहुंचाने में मदद करती है।
कीमत बढ़ने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस 15R ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रख पाता है।