Meta Pixel

Google और Samsung ने पेश किए Gemini AI स्मार्ट ग्लासेस, बिना फोन निकाले होंगे कॉल, ट्रांसलेशन और नेविगेशन

Spread the love

Google और Samsung ने Google I/O 2026 इवेंट में अपने नए Gemini AI आधारित स्मार्ट ग्लासेस पेश कर टेक दुनिया में बड़ा धमाका कर दिया है। ये स्मार्ट ग्लासेस Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे और यूजर्स को बिना मोबाइल फोन हाथ में लिए कई जरूरी काम करने की सुविधा देंगे।

कंपनियों का कहना है कि इन AI स्मार्ट ग्लासेस का मकसद रोजमर्रा की जिंदगी को ज्यादा आसान, तेज और स्मार्ट बनाना है। यूजर्स इन ग्लासेस की मदद से कॉलिंग, मैसेज पढ़ना, लाइव ट्रांसलेशन, नेविगेशन और AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Google ने बताया कि कंपनी फिलहाल दो अलग-अलग तरह के स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है। पहला मॉडल ऑडियो बेस्ड होगा, जिसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए जाएंगे। इसके जरिए यूजर्स सीधे आवाज के माध्यम से Gemini AI से बातचीत कर सकेंगे। वहीं दूसरा मॉडल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा, जिसमें जरूरी जानकारी सीधे यूजर की आंखों के सामने दिखाई देगी।

इन स्मार्ट ग्लासेस को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके बाद यूजर्स बिना फोन निकाले कॉल रिसीव कर सकेंगे, मैसेज सुन सकेंगे और नोटिफिकेशन की जानकारी भी पा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यूजर्स सिर्फ “Hey Google” बोलकर या ग्लासेस के फ्रेम को टैप करके Gemini AI को एक्टिव कर पाएंगे। इसके बाद AI आसपास की चीजों को समझकर सवालों के जवाब देगा और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

इस डिवाइस का सबसे चर्चित फीचर रियल-टाइम ट्रांसलेशन बताया जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स दूसरी भाषा में हो रही बातचीत का तुरंत अनुवाद सुन सकेंगे। इतना ही नहीं, सड़क संकेत, मेन्यू कार्ड या किसी बोर्ड पर लिखे टेक्स्ट का भी लाइव ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। इससे विदेशी यात्राओं और अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करना काफी आसान हो सकता है।

स्मार्ट ग्लासेस में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलेगा। यानी रास्ता देखने के लिए बार-बार मोबाइल स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा ग्लासेस में कैमरा फीचर भी होगा, जिससे यूजर्स वॉइस कमांड देकर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। बाद में AI टूल्स की मदद से फोटो एडिटिंग भी की जा सकेगी।

Google ने जानकारी दी है कि ऑडियो बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस सबसे पहले इस साल Fall सीजन में लॉन्च किए जाएंगे। शुरुआती डिजाइन लाइनअप के लिए कंपनी ने Gentle Monster और Warby Parker जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है।

कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लासेस Android और iPhone दोनों डिवाइसेज के साथ काम करेंगे। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Gemini AI स्मार्ट ग्लासेस आने वाले समय में स्मार्टफोन के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *