Meta Pixel

Samsung Galaxy S26 हुआ ₹14 हजार से ज्यादा सस्ता, Amazon पर मिल रही बड़ी डील

Spread the love

Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है। कंपनी ने इस फोन को फरवरी में भारत में लॉन्च किया था, लेकिन लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद अब यह स्मार्टफोन Amazon पर हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है।

लॉन्च के समय Samsung Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन फिलहाल यह फोन Amazon पर केवल 73,889 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 14,110 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक इसे और कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर ग्राहक के पास Amazon ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो करीब 2,216 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 71 हजार रुपये के करीब पहुंच जाती है।

कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को अधिकतम 41,550 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।

जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। Amazon पर इस फोन की EMI करीब 2,598 रुपये प्रति महीने से शुरू हो रही है। इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त भुगतान करके एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य प्रोटेक्शन प्लान भी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 256GB बेस स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.3 इंच का हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक जाती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

फोन में 4,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट भी दे रही है, जिससे इसकी लॉन्ग टर्म वैल्यू काफी मजबूत मानी जा रही है।

कैमरा सेक्शन में Galaxy S26 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देने के लिए जाना जाता है। हालांकि कुछ यूजर्स को इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग और Qi2 मैग्नेट सपोर्ट की कमी महसूस हो सकती है।

अगर आप एक प्रीमियम, कॉम्पैक्ट और दमदार परफॉर्मेंस वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट ऑफर में Samsung Galaxy S26 एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *