Meta Pixel

Hair Care Tips: दो मुंहे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स, बाल बनेंगे हेल्दी और शाइनी

Spread the love

शाइनी और हेल्दी बालों से महिलाओं की खूबसूरती और बढ़ जाती है। ओवरऑल लुक में उनके बाल सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई महिलाएं बालों की अलग-अलग समस्याओं का सामना करती रहती हैं। इन समस्याओं में दो मुंहे यानी स्प्लिट बालों की समस्या भी कॉमन है।

इससे बचने के लिए कई महिलाएं अकसर अपने बालों की ट्रिमिंग भी करवाती हैं। लेकिन कई बार ट्रिमिंग के बाद भी दो मुंहे बालों की समस्या खत्म नहीं होती। इस कारण बाल बेजान,रूखे और ड्राय दिखने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जो दो मुंहे बालों की समस्या को खत्म करेंगे और आपके बाल सुंदर भी दिखेंगे।

1. हेयर थेरेपी 
दो मुंहे बालों की समस्या खत्म करने के लिए आप हेयर थेरेपी ले सकती हैं। इसके लिए आप नारियल,जैतून या बादाम के तेल को गुनगुना करके बालों में हल्के हाथों से लगाएं। फिर धीरे-धीरे गुन-गुने तेल से बालों में मालिश करें। इस थेरेपी को हफ्ते में एक या दो बार करें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

2. सीरम लगाएं 
बालों को वॉश करने के बाद इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बालों को तौलिए से हल्का-हल्का थपथपा के पोछें। इसके बाद बालों में सीरम लगाएं। सीरम से बाल फ्रिजी नहीं होंगे और दो मुंहेहोने से भी बचे रहेंगे।

3. रोज ना करें हेयर वॉश
हमारे बाल खुद से नेचुरल ऑयल बनाते हैं। इसलिए रोजाना हेयर वॉश ना करें और स्ट्रांग शैंपू भी ना लगाएं। इससे बालों का नेचुरल तेल खत्म होता है और बाल बेजान-रूखे दिखने लगते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार बालों को वॉश कर सकती हैं।

4. हीटिंग टूल्स का प्रयोग कम 
अकसर महिलाएं अपने बालों को सुंदर और स्ट्रेट दिखाने के लिए हीट टूल्स का उपयोग करती हैं। जैसे कि बालों में स्ट्रेटनिंग के लिए प्रेसिंग का यूज कई महिलाएं करती हैं। कर्ल्स के लिए भी कुछ महिलाएं हीट टूल्स का यूज करती हैं। ये टूल्स बालों के दो मुंहेहोने की समस्या बढ़ाते हैं और इससे बाल डैमेज हो जाते हैं। इसलिए ज्यादा हीट टूल्स का यूज नहीं करना चाहिए।

5. सिल्क-साटिन के तरीके का करें इस्तेमाल 
आप भले यकीन न करें, लेकिन हमारे बालों को नुकसान पहुंचाने में हमारे तकिए के फैब्रिक की भी बड़ी भूमिका होती है। रात को यादिन में सोते समय कॉटन फैब्रिक वाले तकियों का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। इससे हमारे बाल टूटते हैं और दो मुंहे हो जाते हैं। बालों को सॉफ्ट फील और नमी देने के लिए सिल्क या साटिन फैब्रिक वाले तकिए का इस्तेमाल करें।

6. डाइट में प्रोटीन करें शामिल
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। डाइट में प्रोटीनरिच फूड्स को जरूर शामिल करें, क्योंकि प्रोटीन खाने से बालों को अंदरूनी पोषण मिलता है। इससे दो मुंहे बाल कम होते हैं। साथ ही बाल झड़ते की समस्या भी कम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *