Meta Pixel

सराफा व्यापारी हत्याकांड : आरोपियों का पता बताने वाले को मिलेगा 30 हजार रुपये का इनाम, IG ने की घोषणा

Spread the love

पेंड्रा – कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुए सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्यारों की जानकारी देने वाले लोगों को नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने आरोपियों के संबंध में ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने भी 5 हजार रुपये के अतिरिक्त पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी उनके पास हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
गौरतलब है कि सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जनता के सहयोग से जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *