Meta Pixel

बालोद में बेखौफ बदमाशों का आतंक : बुधवारी बाजार में घेरकर सब्जी व्यापारी से लूटे हजारों रुपये, तीन संदिग्ध हिरासत में

Spread the love

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिनदहाड़े लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार में एक सब्जी व्यापारी को चाकू की नोक पर धमकाकर बदमाशों ने करीब 25 हजार रुपये नगद लूट लिए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सब्जी व्यापारी को आरोपियों ने दिखाया चाकू
मिली जानकारी के अनुसार, चार से पांच बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सब्जी व्यापारी को चाकू दिखाकर डराया और उसके पास मौजूद नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े होने के कारण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही लूट की वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *