सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में दिनांक 01 जून 2026 को 24वें मेगा मेडिकल कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक उपचार सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों की बहु-विषयक टीम द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
चिकित्सा शिविर के दौरान लगभग 650 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। लाभार्थियों को हृदय रोग, मेडिसिन, अस्थि रोग, बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), त्वचा रोग, दंत चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा तथा दर्द प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 25 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन लगाए गए तथा 6 मरीजों को प्लास्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस मेगा मेडिकल कैंप में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ट्रॉमा) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन दास, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद बिनयके, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इमैनुअल मैसी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशिक किशोर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभदीप कौर, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. वनिता शर्मा, सामान्य शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. धीरज शर्मा, दर्द प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. शिखा अग्रवाल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक अग्रवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शिवप्पा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती जैन शामिल थीं। इसके अतिरिक्त डीएनबी रेजिडेंट्स डॉ. शुभम (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. शालिनी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. श्रेयस (नेत्र रोग) एवं डॉ. पूर्णिमा (मेडिसिन), सहायक प्रबंधक श्रीमती देवकी साहू, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री कल्लोल मैती तथा फिजियोथेरेपिस्ट श्री दिग्विजय ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों, डीएनबी रेजिडेंट्स, पैरामेडिकल कर्मियों एवं सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं के निदान, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आईओसी राजहरा) श्री आर. बी. गहरवार, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-आईओसी राजहरा) श्री तुषार राय चौधरी तथा उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही चिकित्सा, नर्सिंग, प्रशासनिक एवं सहायक टीमों के समन्वित प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राजहरा माइंस हॉस्पिटल द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे ऐसे मेगा मेडिकल कैंप क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।