Meta Pixel

बिना सरकारी आदेश संचालकों ने बढ़ाया किराया:रायपुर जाने वाली 150 से ज्यादा बसों में यात्रियों से 200 रु. ज्यादा वसूली

Spread the love

बस्तर से रायपुर जाने वाले यात्रियों से निजी बस संचालक डीजल के दाम बढ़ने का हवाला देकर पहले से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि किराया बढ़ाने की कोई नई अधिसूचना या अधिकृत आदेश सामने नहीं आया। सबसे ज्यादा शिकायतें जगदलपुर-रायपुर रूट की एसी, डीलक्स, सुपर डीलक्स बसों को लेकर हैं। यात्रियों के मुताबिक कुछ समय पहले दिन की बसों में 450 से 500 रुपए लगते थे।

रात की बसों में 650 से 700 रुपए किराया था। अब दिन में 600 से 650 रुपए लिए जा रहे हैं। रात में 850 से 900 रुपए तक वसूली हो रही है। एक यात्री को 150 से 200 रुपए ज्यादा देने पड़ रहे हैं। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि टिकट बुकिंग के समय एक राशि बताई जाती है। यात्रा के समय अतिरिक्त रकम मांगी जाती है। इसका असर रोजाना सफर करने वालों पर पड़ रहा है।

पड़ोसी राज्यों का सफर भी होता जा रहा महंगा यात्रियों के मुताबिक शिकायतें सिर्फ रायपुर रूट तक सीमित नहीं हैं। जगदलपुर से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, अन्य जिलों की ओर जाने वाली कुछ बसों में भी पहले से ज्यादा राशि ली जा रही है। आंध्र प्रदेश, पड़ोसी राज्यों की ओर चलने वाली निजी बस सेवाओं में भी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। छुट्टियों, विवाह सीजन में खर्च और बढ़ गया है। बस संचालकों का तर्क है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, संचालन लागत बढ़ी है।

लोकल रूट की गाड़ियों का किराया तस का तस स्थानीय मार्गों पर चलने वाली अधिकांश बसों ने अभी तक किराए में बड़ा बदलाव नहीं किया है। ग्रामीण रूट, जिला मुख्यालय से जुड़े रूटों पर पहले जैसी दरें ली जा रही हैं। डीजल बढ़ना ही कारण है तो लंबी दूरी की कुछ बसों में ही अतिरिक्त राशि क्यों ली जा रही है।

जांच के लिए उड़नदस्ता दल को निर्देश दिए गए हैं। टीम बसों में वसूले जा रहे किराए का तय दरों से मिलान करेगी। रिपोर्ट देगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। – डीसी बंजारे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *