Meta Pixel

बिलासपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन 11 जून को चलेगी:यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट की सुविधा, ट्रेन में होंगे 20 कोच

Spread the love

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर से वटवा (अहमदाबाद) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 11 जून को एक तरफा यात्रा के लिए चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 08265 बिलासपुर-वटवा (अहमदाबाद) समर स्पेशल ट्रेन 11 जून को बिलासपुर से रवाना होगी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में होंगे 20 कोच

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी कोच, 4 सामान्य (जनरल) कोच, 14 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।

बिलासपुर से सुबह 10:45 बजे होगी रवाना

  • ट्रेन 11 जून को सुबह 10:45 बजे बिलासपुर से रवाना होगी।
  • रायपुर – 12:35 बजे आगमन, 12:40 बजे प्रस्थान
  • दुर्ग – 1:35 बजे आगमन, 1:40 बजे प्रस्थान
  • गोंदिया – 3:23 बजे आगमन, 3:25 बजे प्रस्थान

आगे इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

इसके बाद ट्रेन नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला और भुसावल होते हुए गुजरात की ओर जाएगी।

मुख्य स्टॉपेज:

  • नागपुर- 5:40 बजे शाम
  • वर्धा- 6:48 बजे शाम
  • बडनेरा- 8:37 बजे रात
  • अकोला- 9:37 बजे रात
  • भुसावल- 11:45 बजे रात

अगले दिन अहमदाबाद पहुंचेगी ट्रेन

अगले दिन ट्रेन जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद और नडियाद स्टेशनों से होकर गुजरेगी। लास्ट में ट्रेन सुबह 9:45 बजे वटवा (अहमदाबाद) स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रा से पहले समय-सारिणी जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *