Meta Pixel

Foot Care Tips: धूल और गर्म हवाओं से काले पड़ गए पैर? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में पाएं निखार

Spread the love

गर्मियों में धूल, गर्म हवाओं और पसीने की वजह से पैरों की त्वचा अक्सर टैन होकर काली और डल नजर आने लगती है। इससे पैरों की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में कई लोग पार्लर जाकर पेडिक्योर करवाते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में स्किन फिर से वैसी ही हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से अपने पैरों को फिर से साफ, मुलायम और निखरा हुआ बना सकते हैं।

स्क्रबिंग से हटेगी डेड स्किन
पैरों की टैनिंग और गंदगी हटाने के लिए स्क्रबिंग सबसे असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए आप टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा और नींबू के रस का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन की टैनिंग और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है, जबकि बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।

एक कांच की कटोरी में थोड़ा टूथपेस्ट लें, उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। कुछ देर बाद धो लें। सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करने से टैनिंग में सुधार हो सकता है।

नींबू और खीरे का उपाय

खीरे का रस निकालकर उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से पैरों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

आलू, दही और बेसन का मास्क
एक मध्यम आकार के आलू का रस लें और उसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। फिर एक छोटा चम्मच बेसन और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
इसे पैरों पर लगाकर 30 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। यह डेड स्किन हटाने और स्किन को निखारने में मदद करता है।

बेसन और दही का पैक
बेसन और दही को मिलाकर पैरों पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। दही स्किन को मॉइस्चराइज करता है और बेसन टैनिंग हटाने में मदद करता है। इसमें नींबू का रस मिलाने से असर और बढ़ जाता है।

ऑरेंज पील और कच्चा दूध
संतरे के छिलके का पाउडर लेकर उसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पैरों पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को साफ और निखरा हुआ बनाने में मदद करता है।

मॉइस्चराइज करना जरूरी
रोजाना बाहर से आने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे स्किन मुलायम और हेल्दी बनी रहती है।

टैनिंग हटाने का आसान पेस्ट
गर्म पानी में ईनो, नींबू का रस, कॉफी पाउडर, आटा, नारियल तेल और शैम्पू मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो लें। यह टैनिंग कम करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *