Meta Pixel

अम्बिकापुर में चला बुलडोजर : वन भूमि पर बने 17 अवैध मकान जमींदोज, भारी पुलिस बल तैनात

Spread the love

अम्बिकापुर। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। अम्बिकापुर के तकिया पावर हाउस क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

पहले नोटिस, फिर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार संबंधित लोगों को वन विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी।

17 अवैध मकानों को हटाने की तैयारी
प्रशासन की इस कार्रवाई के तहत वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए कुल 17 मकानों को हटाया जा रहा है। सुबह करीब 7 बजे वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

भारी पुलिस बल तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि वन भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *