Meta Pixel

गैस लीक होने से लगी भीषण आग : एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, महिला की हालत गंभीर

Spread the love

 कोंडागांव – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपरा छिंदली में शनिवार शाम करीब 6 बजे गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने से एक ही परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से बीसोइन बाई मरकाम (46 वर्ष), पति गागरु राम मरकाम की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। 

गैस रिसाव से आग लगने की आशंका
घायलों में गागरु राम मरकाम (56 वर्ष), पिता सुकडू राम मरकाम एवं आकाश मरकाम (24 वर्ष), पिता जय सिंह मरकाम का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, सुदामा मरकाम (60 वर्ष), पिता ढुसी राम मरकाम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *