Meta Pixel

मोदी सरकार के 12 साल पूरे : धमतरी में प्रबुद्धजनों के बीच विकास और सुशासन पर चर्चा, विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ समापन

Spread the love

धमतरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अग्रसेन भवन, धमतरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजय चंद्राकर तथा सहवक्ता के रूप में रूप कुमारी चौधरी उपस्थित रहीं। सम्मेलन में शहर के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, व्यापारी, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी एवं उन्नत कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना था।

ऐतिहासिक उपलब्धियों का किया उल्लेख
मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में देश ने तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंचों पर मजबूत पहचान बना चुका है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जीवन में सकारात्मक बदलाव आया- रूप कुमारी 
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी पर दिया जोर
सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार रखते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित जनजागरण अभियानों की जानकारी भी दी गई।

इन नागरिकों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश रामू रोहरा, रंजना साहू, शालिनी राजपूत, नेहरू निषाद,  इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, निरंजन सिन्हा, डॉ. एन.पी. गुप्ता, लाल बी, अर्चना चौबे, डॉ. चंद्रशेखर चौबे, दयाराम अग्रवाल, बी.एल. जैन, पवन अग्रवाल, महावीर गोयल, सुरेश महावर, विनय देवांगन, भरत सोनी, विजय ठाकुर, डॉ. के.एस. शांडिल्य, शिव शर्मा, विपिन पवार, समर भूषण गुप्ता, टुमन साहू, ज्योति चंद्राकर, यशोदा सोनकर, शकुन कश्यप, अलका गजपाल, महेश जसूजा, कैलाश कुकरेजा, पार्वती वाधवानी और विनोद पांडे उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *