आज अधिकांश महिलाएं वर्किंग हैं, घर-परिवार के साथ वे ऑफिस की भी जिम्मेदारी निभाती हैं। अपनी दोहरी जिम्मेदारी के बीच वे इतनी बिजी रहती हैं कि उनके पास अपने लिए वक्त नहीं बचता है। ऐसे मेंज्यादातर महिलाएं अपनी हेल्थ की अनदेखी कर देती हैं। यही वजह है कि महिलाओं कोपुरुषों के मुकाबले बीमारियां जल्दी परेशान करने लगती हैं। बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर में दर्द, घुटनों मेंदर्द, थकान, कमजोरी, आंखें कमजोर होना जैसी अनेक तकलीफें उन्हें घेरने लगती हैं।
योग एक्सपर्ट हेतल शाह के अनुसार,‘महिलाएं खुद को फिट और गुड लुकिंग बनाए रखने में योगासनों कासहारा ले सकती हैं।योग से शरीर के अंदर टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन साफ, मुलायम औरहेल्दी रहती है। योग स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी थेरेपी की तरह काम करता है।
यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, स्ट्रेस को कम करता है और नियमित योगाभ्यास से त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीजन औरपोषण मिलता है, जिससे चेहरा अधिक युवा और दमकता हुआ दिखता है।’ यहां ऐसे ही कुछ कारगर योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन ध्यान रहे इनका अभ्यास आपको किसी योगा विशेषज्ञ के निर्देशन में ही करना चाहिए।
1. वृक्षासन
फिट और हेल्दी रहने के लिए वृक्षासन एक बेहतरीन योगासन है, इस आसन को करने से लिगामेंट्स, कोरमसल्स और टेंडंस मजबूत होते हैं। इस आसन की रेग्युलर प्रैक्टिस से शरीर के बैलेंस में तेजी से सुधारहोता है।
इस आसन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए ऊपर लेजाएं और तलवे को बाईं जांघ पर रखें। इसके बाद हथेलियों को ऊपर उठाकर प्रणाम की मुद्रा में रखें। इस दौरान अपना बैलेंस बनाए रखें और 40 से 50 सेकेंड तक इसी अवस्था में रुकें।
2. भुजंगासन
भुजंगासन पेट के फैट को घटानेसे लेकर कमर दर्द और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होताहै। यह आसन चेहरे की कोशिकाओं को ऑक्सीजन देता है और त्वचा को टाइट बनाता है। इससे डार्क सर्कलऔर थकान भी कम होती है।
भुजंगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं, फिर दोनों हाथों को जमीन परअपनी छाती के बराबर रखें।
इसके बाद सांस भरते हुए दोनों हाथों पर वजन डालते हुए अपने शरीर को ऊपरकी ओर उठाएं और सिर को पीछे की ओर ले जाएं। इस दौरान कमर से नीचे का हिस्सा जमीन को छूनाचाहिए। इस स्थिति को 20 से 30 सेकेंड होल्ड करें।
3. उत्तानासन
उत्तानासन करने से पूरी बॉडी की अच्छीखासी स्ट्रेचिंग होती है। यह आसन न सिर्फ मसल्स की टेंशन दूरकरता है बल्कि दिमाग को भी शांत करता है। दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए आप इस आसन की भीमदद ले सकती हैं।
उत्तानासन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं फिर एक लंबी गहरी सांस भरते हुएअपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को नीचेकी ओर झुकाएं और दोनों हाथों से दोनों पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति को 20 से 30सेकेंड होल्ड करें।
4. बालासन
बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन भी मन को शांत और स्थिर रखने मेंमदद करता है। इसे करना बेहद आसान है। जब कभी भी दिमाग अशांत महसूस करे तो थोड़ी देर इसआसन को जरूर करें।बालासन करने के लिए पहले योगा मैट पर घुटने टिका कर बैठ जाएं फिर लंबी गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाएं और सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर मैट पर टिका लें। सिर को मैट परलगाकर रखें। इस आसन को कम से कम 2 से 3 मिनट तक करें।
5. जानुशीर्षासन
जानुशीर्षासन करने से मन को शांति मिलती हैऔर यह आसन महिलाओं को डिप्रेशन, थकान, चिंता, सिरदर्दऔर अनिद्रा से भी राहत दिलाने का काम करता है।इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। अबअपने दाएं पैर को मोड़कर बाईं जांघ के पास रखें और दोनों हाथों को सांस भरते हुए ऊपर की ओर सीधाकरें। सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं और बाएं पैर के पंजें को पकड़ने की कोशिश करें। इसस्थिति में सिर बाएं पैर के घुटने पर रखना है। 5 से 10 बार सांस लें और छोड़ें।
6. मार्जरी आसन
मार्जरी आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पीठ और गर्दन की मांसपेशियों में फैलावहोता है, जिससे मसल्स के दर्द से आराम मिलता है और शरीर के रक्त संचार में भी सुधार होता है।इसे करने से पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म भी सही होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़ेहोकर घुटनों को मोड़ें और जमीन पर रखें। फिर हथेलियों को भी जमीन पर ही रखें। अब सांस ले और हिप्सको ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए पीठ को अंदर की तरफ झुकाएं और ऊपर की ओर देखें।
7. सर्वांगासन
इस आसन को करते समय चेहरे और सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेजी से बढ़ता है,जिससे झुर्रियांऔर मुंहासे कम होते हैं। स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है, बालों का झड़ना या सफेद होनारुकता है। इसे ‘ग्लोइंग स्किन योग’ भी कहा जाता है।इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर अपने पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं। सारा भार अपनेकंधों पर लेते हुए पीठ को अपने हाथों से सहारा दें।
कोहनियों को जमीन में टिकाएं और दोनों हाथों कोकमर पर रखें। इस पोजीशन में अपने कमर और पैरों को सीधा रखें। ध्यान रहे पूरा भार कंधों और बाजुओंपर हो। पैरों की अंगुलियों को धीरे-धीरे नाक की सीध में लाएं। गहरी सांस लेते हुए इसी अवस्था में कुछ देररहें। यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, गर्दन मंर चोट, आंखों की गंभीरसमस्या (जैसे ग्लूकोमा) या पीरियड्स/गर्भावस्था हो, तो इस आसन को करने से बचना चाहिए और केवल किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।
8. डार्क सर्कल के लिए फेस योगा
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए दोनों हाथों की तर्जनी अंगुली से आंखों के नीचे हल्केहाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आंखों को खुला रखें।