Meta Pixel

गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 2.25 करोड़ के तस्करी के मामले में सिकंदराबाद से पकड़ा गया आरोपी

Spread the love

 बसना। महासमुंद जिले की बसना पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा से हरियाणा तक फैले 2.25 करोड़ के गांजा तस्करी सिंडिकेट के इस मास्टरमाइंड को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

बसना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद (तेलंगाना) से मुख्य आरोपी बलराम सैनी उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी बलराम सैनी व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए ड्रग्स कैरियर को देता था रूट की लाइव लोकेशन। तकनीकी साक्ष्यों (CDR और IP एड्रेस) के सूक्ष्म विश्लेषण से मास्टरमाइंड का राज आखिरकार खुल गया। थाना बसना में NDPS एक्ट की धारा 20(B)ii(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ और महासमुंद पुलिस गांजा सप्लाई के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।

17.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
वहीं 18 जून गुरुवार को महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत 8 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहे थे गांजा लेकर
पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ओडिशा से एक टाटा इंडिका कार क्रमांक एमपी-04-सीबी-0848 में दो लोग गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *