मोहला। जिले से हिट एंड रन का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को राजनांदगांव-चंद्रपुर हाईवे पर अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे ख़डी एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद नशे में धुत चालक ट्रक सहित भागने लगा। ट्रक चालक ने तेज से तीन थानों और एक पुलिस चौकी को क्रॉस करते हुए 60 किलोमीटर तक मौत का तांडव मचाता रहा। अंततः बेहद मशकत के बाद ट्रक को घेराबंदी कर कोरकोट्टी में पुलिस हिरासत में लिया।
बच्ची की मौके पर ही मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक mh 40 ct 6621के नशे में चूर ड्राइवर देवेंद्र सिंह ने अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंडरदेही में सड़क किनारे खड़ी 11 वर्षीय मासूम बच्ची पूनम खवाश, पिता राजेश खवाश को रौंद डाला। हादसे के तुरंत बाद ट्रक को रोकने के बजाय धुत ट्रक चालक ट्रक सहित फरार होने लगा।
60 किमी दूर कोरकोट्टी में गिरफ्तार
घटनास्थल से ग्रामीणों ने अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर को तत्काल फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को रोकने अंबागढ़ चौकी राजीव गांधी चौक में प्रयास किया, परंतु ट्रक ड्राइवर बेतहाशा ट्रक भागते हुए घटना स्थल से 60 किलोमीटर दूर मोहला-मानपुर-पानाबरस होते हुए कोहका कोरकोट्टी तक भगा ले गया। इस बीच ट्रक को रोकने तीन थानों और एक पुलिस चौकी की टीम सहित आम लोग लगे रहे, परंतु ड्राइवर ने तमाम बैरिकेट्स को तोड़ते हुए कई किलोमीटर का सफर तय कर लिया। अंततः कोरकोट्टी गांव में पुलिस की घेराबंदी के बीच ट्रक को काबू में किया गया।
2 घंटे तक हाईवे पर कोहराम
सड़क हादसे के बाद राहगीरों कि मददत से पुलिस ने अंबागढ़ चौकी, मोहला मानपुर में बैरिकेडिंग की, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर भाग निकला। इस दौरान बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी सहयोग कर रहे आम नागरिक भी बाल-बाल बच गए। आखिरकार पुलिस ने पीछा कर कोरकोट्टी गांव के पास आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुंडरदही गांव में तनाव
गुडरदेही गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौके पर मौत होने के बाद घंटो गांव में तनाव रहा ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया इधर 60 किलोमीटर तक हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक का कोहराम के बीच जैसे-तैसे पुलिस प्रशासन ने ट्रक को काबू किया बच्ची के शव को घटनास्थल से उठाकर किसी तरह पीएम कराने अंबागढ़ चौकी तक पहुंचाया।
आरोपी ट्रक ड्राइवर के आगे पीछे पुलिस
बेहद तेज रफ्तार ट्रक से स्टेट हाईवे में राजगीरों की जान ना चली जाए एवं जिला मुख्यालय मोहला का साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ कुचला ना जाये, जिसके लिए आगे से पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी हाईवे से लोगों को हटा रही थी तो पीछे से सायरन बजाते हुए पुलिस की अन्य गाड़ी ट्रक का पीछा करने में लगी हुई थी। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, मोहला थाना प्रभारी संदीप टोप्पो, मानपुर थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा के संयुक्त टीम के सूझबूझ के चलते किसी तरह मौतो का तांडव टला।