Meta Pixel

यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

Spread the love

रायपुर। रायपुर में आज 27 जून से ऑटो और ई-रिक्शा सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए QR कोड आधारित नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत शहर में संचालित हजारों ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों पर यूनिक QR कोड लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को वाहन और चालक की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

15 हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन पूरा
परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 15 हजार से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन पूरा किया जा चुका है। पंजीकृत वाहनों पर QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें मोबाइल से स्कैन करते ही चालक और वाहन से जुड़ी आवश्यक जानकारी सामने आ जाएगी।

दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मिलेगा आई-कार्ड
वाहन चालक और मालिकों के दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी जारी किया जाएगा। इससे केवल सत्यापित चालकों को ही इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

यात्रियों की सुरक्षा होगी मजबूत
नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और किसी भी विवाद, शिकायत या दुर्घटना की स्थिति में चालक और वाहन की तुरंत पहचान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का मानना है कि QR कोड सिस्टम लागू होने से परिवहन व्यवस्था अधिक भरोसेमंद और जवाबदेह बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *