क्या आप भी चटपटे मसालेदार स्नैक्स से परेशान हो गए है, और कोई ठंडक देने वाली चीज आजमाना चाहते हैं, जो मीठे, नमकीन और कुरकुरे स्वादों का सही तालमेल बिठाती है- वॉटरमेलन फेटा नाचो बाइट्स। ठंडें तरबूज और फेटा चीज के साथ बनने वाला ये स्नैक खाने में टेस्टी होता है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। देखिए ये आसान रेसिपी।
वॉटरमेलन फेटा नाचो बाइट्स
सामग्री
-
- 2 कप तरबूज, क्यूब्स में कटा हुआ
- 1/2 कप फेटा चीज़, टुकड़ों में तोड़ा हुआ
- 2 पीटा ब्रेड, तिकोने टुकड़ों में कटे हुए
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- ताजे पुदीने के पत्ते
- 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 बड़ा चम्मच शहद
बनाने का तरीका
पीटा ब्रेड के तिकोने टुकड़ों पर ऑलिव ऑयल लगाएं और उन्हें माइक्रोवेव में 180°C पर 6-8 मिनट तक कुरकुरा और सुनहरा होने तक बेक करें। तरबूज के छोटे-छोटे क्यूब्स को पहले ही फ्रिज में ठंडा कर लें। ताकि वे एकदम ठंडे और ताजे रहें।
बेक किए हुए पीटा चिप्स को एक सर्विंग प्लेट पर रखें और उनके ऊपर ठंडे तरबूज के क्यूब्स और फेटा चीज़ के टुकड़े डालें। मीठे और तीखे स्वाद के लिए बाइट्स पर शहद डालें और चिली फ्लेक्स छिड़कें। ताजे पुदीने के पत्तों से सजाएं और तुरंत परोसें।
स्वाद और टेक्सचर के लिए, सामग्री को इकट्ठा करने से पहले तरबूज और फेटा चीज़, दोनों को अच्छी तरह ठंडा करें। ठंडा व रसीला फल, क्रीमी चीज़ और क्रिस्पी पीटा चिप्स का कॉम्बिनेशन, इसे दोपहर की गर्मी में खाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक बनाता है। ठंडें और ताजे ये वॉटरमेलन फेटा नाचो बाइट्स बना कर देखिए।