Meta Pixel

Gujarati Snacks: शाम की हल्की भूख भगाने के लिए ट्राए करें, ये 5 क्रिस्पी गुजराती स्नैक्स

Spread the love

क्या आपका भी शाम होते ही कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन वही बाजार वाले पैकेज्ड स्नैक्स खा लेते हैं। यह स्नैक्स खाने में मजेदार और टेस्टी तो होते हैं, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते है। ऐसे में हम आपकी सेहत और मन दोनों को ध्यान रखते हुए आपकी शाम की हल्की भूख को मिटाने के लिए कुछ लाजवाब गुजराती स्नैक्स लेकर आए हैं, जो क्रेविंग को खत्म करने के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद रहेंगे। तो जानिए इन मजेदार स्नैक्स के बारें में।  

ये खास गुजराती स्नैक्स, जो शाम की चाय को और मजेदार बना सकते हैं।

खाखरा
खाखरा खाने में बिल्कुल वैसा मजा आता है जैसे फेवरेट शो के एपिसोड देखने में आता है। एक टुकड़ा तोड़ते ही आप खुद को रोक नहीं पाएंगें।  आधा पैकेट खत्म होने पर भी आपको भारीपन महसूस नहीं होता। इस पतले स्नैक की यही तो खास बात है। यह दही की डिप, ठंडी छाछ, पुदीने की चटनी, या फिर अचार के साथ भी बहुत अच्छा लगता है, जिससे यह गर्मियों में सबका पसंदीदा स्नैक बन जाता है।

फुलवाड़ी
फुलवाड़ी एक ऐसा स्नैक्स है जिसे आप व्यस्त रहते हुए भी खा सकते है। इसके छोटे-छोटे टुकड़े में जबरदस्त स्वाद देते है। बेसन और खुशबूदार मसालों से बनी ये क्रंची स्टिक्स मसालेदार होने के साथ-साथ हल्कि भी होती हैं। यह चाय ब्रेक, शाम की बातचीत या जब आप बिजी हों तब भी खाने में ये एकदम सही है।

पेरी-पेरी चक्री

चक्री हमेशा से ही त्योहारों में पसंद की जाने वाली चीज रही है, लेकिन इसका पेरी-पेरी वर्शन इस स्नैक को एक मजेदार और मॉडर्न स्वाद देता है। कुरकुरी, गोल आकार वाली और जबरदस्त स्वाद से भरपूर यह चक्री शाम की भूख या रोड ट्रिप के दौरान खाने के लिए परफेक्ट स्नैक है ,यह पारंपरिक होने के साथ-साथ नई भी है।

भुने हुए गेहूं के ममरा
अगर हल्के स्नैक्स की कोई पहचान होती, तो वह ममरा होते। हवादार, कुरकुरे और बहुत हल्के, यह दिन भर खाते रहने के वालों के लिए बेहतरीन है। आप इसे प्याज, टमाटर, मूंगफली, धनिया और थोड़े से नींबू का रस मिलाकर झटपट भेल बनाकर भी खा सकते हैं। 

चुकंदर के चिप्स
जब ऐसे स्नैक्स की जरूरत हो जिन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके, तो चुकंदर के चिप्स एकदम सही रहते हैं। हल्के कुरकुरे, और चमकीले चुकंदर के चिप्स काफी स्वादिष्ट और क्रंची होते हैं। मीटिंग, सफ़र या छोटे-मोटे कामों के बीच इनका मजा लिया जा सकता है। इन्हें आसानी से कहीं भी ले जा सकते है, ये गर्मियों के व्यस्त दिनों के लिए बेहतरीन हैं।

जब हल्के स्नैक्स की जरूरत होती है, गुजराती खाने की ये सदाबहार चीजें साबित करती हैं, कि सबसे अच्छे स्नैक्स वही होते हैं जिन्हें हम हमेशा पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *