कवर्धा – जिले के पोड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के श्रृंगार में उपयोग होने वाला चांदी का त्रिकुंड तथा गौरी माता का चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गया।
सुबह पुजारी पहुंचे तो खुला चोरी का राज
रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। अंदर जांच करने पर चांदी का त्रिकुंड और गौरी माता का मुकुट गायब मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
CCTV फुटेज के आधार पर तलाश शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।