Meta Pixel

सूरजपुर में बीच सड़क बवाल : मजदूरों के दो गुटों में हिंसक झड़प, यातायात रहा प्रभावित

Spread the love

सूरजपुर। शहर के अग्रसेन चौक इलाके में रविवार 5 जून को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काम पर आए मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों गुटों के बीच काफी देर तक विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में मजदूरों के बीच इस तरह के विवाद पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। बीच बाजार हुई इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और आसपास के व्यापारियों व राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *