Meta Pixel

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 7 थाना प्रभारी समेत 10 अधिकारियों के तबादले, DGP अरुण ने जारी किया आदेश

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिली है। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए सात थाना प्रभारियों (इंस्पेक्टर) समेत कुल 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत सात इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सात इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डीजीपी अरुण देव गौतम ने सात इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि, इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *