Meta Pixel

SI भर्ती परीक्षा के नतीजों पर सियासी घमासान : कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का कार्टून पोस्टर, कहा- फैला रहे फेक नैरेटिव

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। PSC के स्पष्टीकरण के बाद BJP ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कार्टून पोस्टर जारी किया और ‘फेक नैरेटिव’ फैलाने का आरोप लगाया।

BJP ने कार्टून पोस्टर जारी कर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ BJP ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने चयनित अभ्यर्थियों के नामों का मजाक उड़ाकर भ्रम फैलाया। पार्टी ने कहा कि अब संबंधित अभ्यर्थी स्वयं सामने आकर कांग्रेस के आरोपों को गलत बता चुके हैं और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है।

क्या है पूरा विवाद?
सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए। सूची में NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHLAD, TUFAIL जैसे नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।

PSC ने जारी किया स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ने पर CGPSC ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि परिणाम में प्रकाशित सभी नाम वही हैं, जो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं दर्ज किए थे। आयोग के अनुसार इन्हीं नामों के आधार पर प्रवेश पत्र जारी हुए और दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण तथा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक दावों का भी खंडन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *