Infinix Hot 70 Pro 5G: Infinix का नया 5G स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। फोन को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब भारत में इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक लीक में भारत में इसकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
लीक हुई हैंड्स-ऑन तस्वीरों से फोन के डिजाइन की भी झलक मिली है। स्मार्टफोन की सबसे खास खूबियों में इसके कैमरा मॉड्यूल में दिया गया Active Matrix Cube LED डिस्प्ले शामिल है।
सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च
टिपस्टर Sudhanshu Ambhore के मुताबिक, Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह जानकारी अभी लीक पर आधारित है और कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
लीक के अनुसार, भारत में फोन को Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर में पेश किया जा सकता है।
फोन की लीक तस्वीरों में पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल में मौजूद Active Matrix Cube LED डिस्प्ले नोटिफिकेशन, स्टेटस अलर्ट, एनिमेशन और अन्य जानकारी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Thermo Orange वेरिएंट बदलेगा रंग
Infinix Hot 70 Pro 5G के ग्लोबल मॉडल को कई अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। इनमें Depth Ring White, Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple, Night Pulse और Thermo Orange शामिल हैं।
Thermo Orange वेरिएंट की खासियत इसका तापमान के साथ बदलने वाला बैक पैनल है। कंपनी के अनुसार तापमान में बदलाव के साथ फोन के बैक का रंग भी अलग दिखाई दे सकता है।
वहीं Mirage Green मॉडल में अंधेरे वातावरण में चमकदार स्टाररी-स्काई जैसा टेक्सचर नजर आने की बात कही गई है। Silk Glow Purple में नैनो-क्रिस्टल टेक्सचर मिलता है, जबकि Dive Blue वेरिएंट में मैट फिनिश दी गई है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशन को देखें तो फोन में 6.76 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल सकता है।
स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। बैटरी के मामले में अलग-अलग बाजारों में 5,600mAh और 6,000mAh क्षमता वाले वेरिएंट देखने को मिलते हैं। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है।
IP68 रेटिंग से लैस
स्मार्टफोन को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। इससे धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में फोन को मजबूती मिलती है।
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कंपनी ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में कोई बदलाव करती है या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी। फिलहाल इसकी कीमत और भारत में बिक्री की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।