Meta Pixel

नाले में फंसी बस : पुलिस ने रोका फिर भी आगे बढ़ाई, 70 यात्रियों का रेस्क्यू

Spread the love

रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास शनिवार शाम करीब छह बजे रायपुर से बलौदाबाजार जा रही जय अंबे ट्रैवल्स की यात्री बस कोल्हान नाले के तेज बहाव में फंस गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। पुलिस ने पानी का बहाव बढ़ने के कारण वाहन चालकों को आगे जाने से मना किया था और वाहनों को वापस यू-टर्न कराया जा रहा था। इसके बावजूद चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया।

बताया जा रहा है कि, नाले के पास से ट्रक भी आ रहे थे। ट्रकों के निकलने के दौरान बस को साइड में करना पड़ा। इसी दौरान बस पानी के बहाव वाले हिस्से में दबकर फंस गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल बस में सवार यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकलने को कहा। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में बस को भी नाले से बाहर निकाल लिया गया। 

पुलिस की सतर्कता से बची यात्रियों की जान
पुलिस के अनुसार पानी का बहाव बढ़ने के बाद मौके पर वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश की जा रही थी। पुलिसकर्मियों ने बस चालक को भी आगे नहीं जाने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद बस आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर जाकर फंस गई। समय रहते पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सीएसपी विधानसभा का कहना
सीएसपी विधानसभा ने बताया कि, कोल्हान नाले में पानी का बहाव बढ़ा हुआ था। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी और वाहनों को आगे जाने से रोक रही थी। इसके बावजूद यात्री बस आगे बढ़ गई। ट्रकों की आवाजाही के दौरान बस को साइड करना पड़ा, जिसके बाद वह पानी के बहाव में फंस गई। पुलिस ने तत्काल यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बस को भी बाहर कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *