तेज गर्मी, लू और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे मौसम में बेल एक ऐसा देसी सुपरफूड माना जाता है, जो शरीर को प्राकृतिक ठंडक देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है। आयुर्वेद में बेल को बेहद गुणकारी फल माना गया है और गर्मियों में इसका सेवन खास तौर पर करने की सलाह दी जाती है।