Meta Pixel

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया कवर्धा में बहुउद्देश्यीय खेल भवन निर्माण का मुद्दा खिलाड़ियों के विकास के लिए 26 करोड़ से अधिक की परियोजना की स्वीकृति का किया आग्रह कवर्धा, जय यादव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय ने संसद में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों के भविष्य और खेल अवसंरचना को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग उठाई। बुधवार को लोकसभा सत्र के दौरान उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से कवर्धा नगर में एक बहुउद्देश्यीय खेल भवन के निर्माण की मांग की। सांसद पांडेय ने कहा कि यह भवन कबीरधाम सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बनेगा। खासकर वनांचल क्षेत्र के बैगा आदिवासी युवाओं को इससे खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सदन में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि इस खेल भवन में बैंडमिंटन, बास्केटबॉल, जूडो, हैंडबॉल, तीरंदाजी समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर हम छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं।” 20 करोड़ के खेल भवन और 6.63 करोड़ के एथलेटिक ट्रैक का प्रस्ताव सांसद संतोष पांडेय ने पहले भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर कवर्धा नगर में बहुउद्देश्यीय खेल भवन के लिए करीब 20 करोड़ रुपए और एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए 6.63 करोड़ रुपए की स्वीकृति मांगी थी। अब उन्होंने संसद में खुलकर इस मुद्दे को दोहराया और राशि की शीघ्र स्वीकृति व आवंटन का आग्रह किया। क्यों है यह भवन जरूरी? कबीरधाम व आसपास के जिलों के युवाओं को खेल के लिए उपयुक्त सुविधाएं नहीं हैं। खेल भवन से एक ही छत के नीचे कई खेलों की ट्रेनिंग संभव होगी। आदिवासी युवाओं को खेल में भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। जिले का प्रतिनिधित्व राज्य और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ेगा। निष्कर्ष सांसद संतोष पांडेय की यह पहल कबीरधाम जैसे पिछड़े जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार इस पर कितनी जल्दी अमल करती है और कबीरधाम को बहुप्रतीक्षित खेल भवन की सौगात मिलती है।

खिलाड़ियों के विकास के लिए 26 करोड़ से अधिक की परियोजना की स्वीकृति का किया आग्रह…

ननों की गिरफ्तारी पर संसद में गरजे दुर्ग और बस्तर के सांसद, कहा- धर्मांतरण और मानव तस्करी बर्दाश्त नहीं करेंगे रायपुर।

छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी का मामला एक बार फिर संसद में गूंजा। संसद के शून्यकाल…

अफसरों के तबादले: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक हलकों में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 75…

कोरबा कुआं हादसा: 28 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से निकाले गए एक ही परिवार के तीनों शव

उमेश यादव, कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन…

नाग पंचमी पर शासकीय स्कूल में अनूठा आयोजन: बच्चों ने की नागदेव की पूजा, फिर लड़ी कुश्ती

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला भरचट्टी…

कांदुल से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हटकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक करीब 200 श्रद्धालुओं ने लिया भाग, भक्ति-उत्साह के साथ निकली यात्रा

रायपुर। सावन मास के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के ग्राम कांदुल से भव्य कांवड़ यात्रा…

कांकेर में आपसी विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के बाद एक युवक की चाकू…

नवा रायपुर में बनेगी इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी, रेत खदानों की अब ई-नीलामी से होगी नीलामी: साय कैबिनेट के अहम फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…

रक्षा का चाक-चौबंद इंतज़ाम: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने आईजी गर्ग ने दिए निर्देश भिलाई से रिपोर्ट | स्पिन नाउ पोर्टल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस नज़दीक है, और इसी के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी…

भुट्टा खाने गए मासूम की खेत में करंट लगने से मौत, खेत मालिक पर मामला दर्ज भिलाई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 12 साल के…